फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में सीएम भगवंत मान: हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई दिलचस्पी, निवेश सम्मेलन का न्योता

Wed, 04 Feb 2026 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम मान ने कहा कि राज्य में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्याप्त बिजली, कुशल मानव संसाधन, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, दोषरहित दूरसंचार नेटवर्क और व्यापार में आसानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मुंबई में उद्योगपतियों की बैठक को संबोधित करते पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महाराष्ट्र के मुंबई में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की और राज्य में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने पंजाब को पसंदीदा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बताते हुए निवेशकों को प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि राज्य में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्याप्त बिजली, कुशल मानव संसाधन, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, दोषरहित दूरसंचार नेटवर्क और व्यापार में आसानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मार्च 2022 से राज्य में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 5.3 लाख से अधिक नौकरियों का सृजन होने की संभावना है।

हिंदुजा ग्रुप और अन्य कंपनियों ने बैठक में भाग लिया

बैठक में हिंदुजा ग्रुप, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मोतीलाल ओसवाल ग्रुप, कारगिल इंडिया, HPCL-मित्तल एनर्जी, वारी ग्रुप, पार्क्सन्स पैकेजिंग और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के प्रतिनिधि शामिल थे। सीएम मान ने औपचारिक रूप से ‘कॉइन्स ऑफ द कुनिंदास (पंजाब रीजन)’ नामक किताब भी लॉन्च की। मान ने कहा कि यह मुलाकात प्रमुख इंडस्ट्री स्टेकहोल्डरों को पंजाब में होने वाले निवेश सम्मेलन के लिए आमंत्रित करने और सूबे में निवेश के लिए प्रेरित करने का अवसर थी।

अनुकूल माहौल का दावा

सीएम मान ने बताया कि पंजाब कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का घर है। सभी कंपनियों ने राज्य की व्यापारिक क्षमता और अनुकूल माहौल को मान्यता देते हुए यहां काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की ग्लोबल पहुंच जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, UAE, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों के निवेश से साफ दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें