फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल: डॉ. रवजोत सिंह से वापल लिया निकाय विभाग... संजीव अरोड़ा की बढ़ी ताकत

Thu, 08 Jan 2026 06:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। वीरवार को मंत्रियों के विभागों को बदला गया है। उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को और ताकतवर बनाते हुए उन्हें एक और महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय विभाग दे दिया गया है।
विज्ञापन
संजीव अरोड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले सरकार ने मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को और ताकतवर बनाते हुए उन्हें एक और महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय विभाग दे दिया गया है। यह विभाग पहले मंत्री डाॅ. रवजोत सिंह के पास था जबकि अरोड़ा से एनआरआई विभाग लेकर डॉ. रवजोत को सौंपा गया है। आप सरकार इस फेरबदल को सामान्य बता रही है।

डाॅ. रवजोत सिंह होशियारपुर की एससी सीट शाम चाैरासी से विधायक हैं। पेशे से डाॅक्टर रवजोत को पंजाब सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग का मंत्री बना रखा था। इसी साल पंजाब में मोगा, पठानकोट, मोहाली, बठिंडा, होशियारपुर, अबोहर और कपूरथला नगर निगम के चुनाव हैं। चूंकि यह सभी चुनाव शहरी मतदाताओं पर आधारित हैं और शहरी स्थानीय निकाय भी शहरी विकास से जुड़ा है। इसलिए सरकार इस विभाग में विकास मामलों में ज्यादा से ज्यादा आउटपुट चाहती है। ग्रामीण मतदाताओं पर केंद्रित जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों में कामयाबी के बाद सरकार अब स्थानीय निकायों के चुनाव भी जीतना चाहती है, क्योंकि उसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

उधर लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा अभी बिजली, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन व एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री हैं। उनसे एनआरआई विभाग लेकर रवजोत सिंह को दिया गया है जबकि उन्हें शहरी स्थानीय निकाय दे दिया गया है। इसके बाद वे और ताकतवर मंत्री बन गए हैं। अगस्त में भी आप सरकार ने ऐसा फेरबदल किया था। जिसमें बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से बिजली विभाग वापस ले लिया गया था। यह विभाग भी मंत्री संजीव अरोड़ा को सौंप दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें