राहुल गांधी ने हाथ बढ़ाया तो रवनीत बिट्टू ने हाथ मिलाने से मना कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
राहुल के अच्छे दोस्त रहे हैं बिट्टू
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू कभी राहुल गांधी के अच्छे दोस्त रहे हैं। बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं, जिन्हें आतंकवादियों ने चंडीगढ़ सचिवालय परिसर में मानव बम से उड़ा दिया था। बिट्टू तीन बार कांग्रेस की टिकट पर सांसद रहे मगर साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा बिट्टू को कांग्रेस ने ही बनाया है। इनके दादा कांग्रेस के सीएम थे। वह आखिरी दम तक कांग्रेस में रहे, बीजेपी में नहीं गए। बिट्टू खुद कहते हैं कि राहुल गांधी ने उन्हें पगड़ी बांधना सिखाई है।