फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा का सत्र आज से: परविंदर झोटा को दी जाएगी श्रद्धांजलि, 27 अक्तूबर तक चलेगा सदन; हंंगामे के आसार

Thu, 22 Oct 2026 08:30 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सत्र के दौरान सरकार अपना विधायी एजेंडा आगे बढ़ाएगी, जबकि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।  
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा का सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की ओर से बुलाया गया सत्र 27 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद गैर-सरकारी कामकाज होगा।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सदन में सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। सप्ताहांत के कारण 24 और 25 अक्तूबर को बैठक नहीं होगी। वहीं, 26 अक्तूबर को राजपत्रित अवकाश के चलते सदन की कार्यवाही नहीं होगी।

सत्र के अंतिम निर्धारित दिन 27 अक्तूबर को दोपहर दो बजे बैठक होगी। इस दौरान विधायी कामकाज के साथ सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव भी कार्यसूची में शामिल है। सत्र के दौरान सरकार अपना विधायी एजेंडा आगे बढ़ाएगी, जबकि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें