फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा के बाहर आप-कांग्रेस में भिड़ंत: आमने-सामने आए विधायक, जुबानी जंग के बीच परगट सिंह ने जोड़े हाथ

Tue, 27 Oct 2026 12:01 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन जबरदस्त हंगामा हो गया है। कांग्रेस और आप नेताओं के बीच विधानसभा के बाहर बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा के बाहर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सुखपाल सिंह खैरा के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक को विधानसभा में प्रवेश नहीं दिए जाने के विरोध में पार्टी विधायकों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


विधानसभा परिसर में मीडिया को बयान देने के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। इससे विधानसभा परिसर में तनाव बढ़ गया।

विज्ञापन



कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 23 अक्तूबर को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खैरा पर विधानसभा अध्यक्ष के प्रति असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए निलंबन का प्रस्ताव पेश किया था। सदन में मौजूद सदस्यों ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया था। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए विरोध किया था। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह हाथ जोड़ते दिखे।  

विज्ञापन


मंगलवार को सत्र के अंतिम दिन भी यह विवाद थमा नहीं। कांग्रेस विधायकों ने प्रवेश रोके जाने और खैरा के निलंबन के खिलाफ आवाज उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस विधायकों को बाहर रोके जाने का मुद्दा उठाया।

मीडिया के सामने भिड़े दोनों दलों के नेता
विधानसभा परिसर में कांग्रेस और आप के नेता अपने-अपने पक्ष में मीडिया को बयान दे रहे थे। इसी दौरान दोनों दलों के विधायकों के बीच बहस तेज हो गई। देखते ही देखते मामला धक्कामुक्की तक पहुंच गया। कांग्रेस खैरा के निलंबन को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है, जबकि आप की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने सत्र के अंतिम दिन राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें