फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखपाल खैरा पर हंगामा: विशेषाधिकार उल्लंघन के नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बाजवा बोले-हमारे प्रस्ताव का क्या

Thu, 12 Mar 2026 11:03 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जीरकपुर में जल्द ही सब तहसील बनेगी। जिसके लिए स्थानीय विभाग से फ्री ऑफ कॉस्ट जमीन उपलब्ध करवाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बैठक करके जल्द ही जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा पहुंचे कुलदीप सिंह धालीवाल, हरदीप सिंह मुंडिया और गुरदीप सिंह रंधावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन का प्रस्ताव पेश किया। चीमा ने कहा कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के अपमान के बाद खैरा ने चुने हुए नुमाइंदों का भी अपमान किया है। 

विधानसभा में विधायक खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन के नियमों के तहत कार्रवाई चलाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। समिति को यह मामला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि आप अपना प्रस्ताव लेकर आ गए। हम सीएम भगवंत मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आए थे, उसका क्या बना है।

विधायक सुखविंदर सुक्खी के बयान का कांग्रेस ने विरोध किया, जिन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत हो गई है। सुक्खी ने कहा कि इन्होंने बाबा साहिब का भी अपमान किया है। कांग्रेस के विरोध पर स्पीकर बोले कि इनसे स्पष्टीकरण ले सकते हैं।

सुक्खी के बयान पर विवाद बढ़ गया। कांग्रेस ने इसका सख्त विरोध जताया। स्पीकर ने कहा कि कांग्रेस के शब्द को कार्यवाही से हटाया जाएगा। आपको भी अपनी बात रखने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

जीरकपुर में बनेगी सब तहसील

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विधानसभा में बताया कि जीरकपुर में जल्द ही सब तहसील बनेगी। जिसके लिए स्थानीय विभाग से फ्री ऑफ कॉस्ट जमीन उपलब्ध करवाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बैठक करके जल्द ही जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि जीरकपुर सबसे ज्यादा राजस्व पंजाब को दे रहा है लेकिन बावजूद इसके यहां तहसील नहीं है।

सभी एंट्री पॉइंट्स पर लगेंगे विरासती गेट 

पंजाब के सभी एंट्री पॉइंट्स पर राज्य सरकार की तरफ से विरासत गेट बनाए जाएंगे। विधानसभा में इस संबंध में जानकारी दी गई है। खासकर डेराबस्सी और अंबाला से शंभू गेट पर भी विरासती गेट बनाने का जल्द काम शुरू होगा। इस संबंध में टेंडर तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें