फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Assembly: राज्यपाल के अभिभाषण के दाैरान विपक्ष का हंगामा, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया वाॅकआउट

Fri, 21 Mar 2025 09:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच में टोकते हुए सरकार के बजट की रूपरेखा पर सवाल उठाया। बाजवा ने किसानों को डिटेन किए जाने और कर्नल के बेटे से मारपीट को लेकर मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के दौरान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के मुद्दे को लेकर हंगामा किया और सदन से वॉकआउट किया।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने किसानों के पक्के मोर्चे हटाए जाने, किसानों को हिरासत में लिए जाने और पटियाला में कर्नल और उनके बेटे के साथ मारपीट के मुद्दे उठाए। कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण को बाधित कर जय जवान जय किसान के नारे लगाए। उन्होंने पंजाब सरकार पर किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

शून्यकाल में, बाजवा ने पटियाला के एसएसपी नानक सिंह को हटाने और इस मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगे जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नानक सिंह ने अपने कर्मचारियों को बचाने की कोशिश की।

विज्ञापन





हाथों पर काली पट्टी बांधकर आए कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपनी सीटों पर खड़े होकर राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के बजट और प्रदेश के मौजूदा हालात पर मुर्दाबाद के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जय जवान जय किसान के नारे लगाए।

विज्ञापन


 

विपक्ष ने सरकार पर लगाया आरोप

कांग्रेस ने पंजाब सरकार पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को दबाने की कोशिश कर रही है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि पहले आप सरकार ने किसानों को धरने पर बैठाया। फिर केंद्र सरकार के आदेश पर किसान नेताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया। व्यापारियों के वोट के लिए किसानों पर भी कार्रवाई की गई। बाजवा ने यहां तक कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए प्रदेश से अपनी राज्यसभा की सीट पक्की करने आए थे। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस स्टेट बनकर रह गया है।
विज्ञापन



इधर, पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आप सरकार की तरफ से प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने के वादे को पूरा न करने के विरोध में शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रुके, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन से इन्हें खदेड़ा। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ महिलाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें