फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Assembly: सुखपाल खैरा को बोलने का माैका न देने पर भड़के कांग्रेसी, सदन से किया वाॅकआउट

Mon, 24 Mar 2025 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुबह 11 बजे सत्र शुरू हो गया। प्रश्नकाल के दाैरान विधायकों को न बोलने देने पर कांग्रेस ने सदन से वाॅकआउट कर दिया।   
विज्ञापन
कांग्रेस का वाॅकआउट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है।  
विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर ने बताया कि फाजिल्का से चंडीगढ़ के बीच बादलों की ऑर्बिट नाम से चल रही प्राइवेट बसों का मामला हाइकोर्ट में पेंडिंग है। इस पर सरकार प्राइवेट बसों के संचालन के खिलाफ केस लड़ रही है। जल्द ही फाजिल्का से चंडीगढ़ के बीच सरकारी वॉल्वो बस चलाई जाएगी।  

पंजाब में सड़को के किनारे लगे सूखे पेड़ो की वजह से कई लोगों की जान गई है । बीते दो साल में 37, 571 सूखे पेड़ काटे गए। पंजाब सरकार की तरफ से अप्रैल माह में सूखे व मृत पेड़ों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। विधायकों ने मामला उठाया था कि पेड़ गिरने के कई हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की तरफ से राशन कार्ड लाभार्थियों को चेक किया जाएगा, ताकि पता चल सके कि सही लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं या नहीं। विधायकों की तरफ से मामला उठाया गया कि असल लाभार्थियों को ये लाभ नहीं मिल रहे हैं, जबकि जो लोग लाभार्थी नहीं हैं, वह इसका लाभ ले रहे हैं।

कांग्रेस का वाॅकआउट

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को शून्यकाल में बोलने का मौका नहीं देने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया।
विज्ञापन

थानों में पुलिसकर्मियों की कमी

विधायक राणा इंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की बहुत खराब स्थिति है। थानों में पुलिस कर्मियों की कमी हैं, जबकि राजनेताओं की सुरक्षा में 20-25 पुलिस कर्मी लगाए हुए हैं। इसे कम कर 4 से 5 पुलिस कर्मी किए जाने चाहिए और बाकी पुलिस कर्मियों को थानों में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक गतिविधयों में बढ़ोतरी हो रही है। लूट में शामिल लोगों के खिलाफ सजा को न्यूनतम 10 वर्ष किया जाना चाहिए। विधानसभा में प्रस्ताव पास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें