पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है।
प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर ने बताया कि फाजिल्का से चंडीगढ़ के बीच बादलों की ऑर्बिट नाम से चल रही प्राइवेट बसों का मामला हाइकोर्ट में पेंडिंग है। इस पर सरकार प्राइवेट बसों के संचालन के खिलाफ केस लड़ रही है। जल्द ही फाजिल्का से चंडीगढ़ के बीच सरकारी वॉल्वो बस चलाई जाएगी।
पंजाब में सड़को के किनारे लगे सूखे पेड़ो की वजह से कई लोगों की जान गई है । बीते दो साल में 37, 571 सूखे पेड़ काटे गए। पंजाब सरकार की तरफ से अप्रैल माह में सूखे व मृत पेड़ों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। विधायकों ने मामला उठाया था कि पेड़ गिरने के कई हादसे हो रहे हैं।
पंजाब सरकार की तरफ से राशन कार्ड लाभार्थियों को चेक किया जाएगा, ताकि पता चल सके कि सही लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं या नहीं। विधायकों की तरफ से मामला उठाया गया कि असल लाभार्थियों को ये लाभ नहीं मिल रहे हैं, जबकि जो लोग लाभार्थी नहीं हैं, वह इसका लाभ ले रहे हैं।
कांग्रेस का वाॅकआउट
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को शून्यकाल में बोलने का मौका नहीं देने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया।