फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एजीटीएफ ने हत्या के आरोपी को पकड़ा, तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सफलता

Sat, 06 Sep 2025 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, तरनतारन के पास जगदीप सिंह पर गोलियां चलाईं और मौके से भागने से पहले उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
एजीटीएफ की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने सीआईए स्टाफ तरनतारन के साथ बदमाश अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श, निवासी गांव बाठ जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया है। अर्श श्री दरबार साहिब के पास नौजवान की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी है। 
विज्ञापन


जीटीएफ के एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि मार्च में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने श्री दरबार साहिब की सराय (श्री गुरु अर्जन देव निवास) के बाहर वार गांव जर्मस्तपुर निवासी जगदीप सिंह मौला को उस समय छाती में गोली मारकर ढेर कर दिया था जब वह बुलेट की सर्विस करवाने अपने रिश्तेदार के साथ मैकेनिक के पास जा रहा था।

थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस दाैरान राहुल नामक बदमाश की गिरफ्तारी हुई थी  जबकि अर्शदीप सिंह उर्स अर्श पुलिस पकड़ से बाहर चला आ रहा था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया था कि नूरदी अड्डा निवासी मलकीत सिंह खन्ना के दामाद मौला की हत्या निजी रंजिश के तहत की गई थी। संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन का  पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें