आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद से पंजाब में सियासी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा। मान पंजाब के विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा मेंबरों को रिकॉल करने संबंधी अपना पक्ष रखेंगे।