फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भाजपा के खिलाफ आप का हल्ला बोल, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर प्रदर्शन; BJP का बड़ा आरोप

Sun, 10 May 2026 01:59 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ आज पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। पंजाब के हर जिले में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स सड़कों पर उतरे और भाजपा दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अमृतसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की तरफ से आज भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। हर जिले में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स सड़कों पर उतरे और भाजपा दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अमृतसर में आप मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कल, हमारे साथी संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। यह ऑपरेशन लोटस के तहत लोगों को डरा-धमकाकर भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने की एक कोशिश है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बंगाल में सत्ता हथियाने के लिए जो हथकंडे अपनाए गए थे, अब वही पंजाब में भी आजमाए जा रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता ऐसा होने नहीं देगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा का आरोप-आप विधायक ने की मारपीट

वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के नाम पर बलाचौर (नवांशहर) में अकाली दल से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए विधायक सुखविंदर सुखी ने पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के दफ्तर में घुसकर भाजपा के जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस बारे में ट्वीट किया।



जाखड़ ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल ने विधायक को आम आदमी पार्टी में शामिल कराकर लूट करने का लाइसेंस तो दे ही दिया था, लेकिन क्या लोगों को पीटने का लाइसेंस भी दे दिया है? लुधियाना समेत कुछ अन्य स्थानों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। पंजाबी सब देख रहे हैं। आप चाहे जितने मर्जी ड्रामे कर लें, पंजाब को लूटने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और उन लोगों तक भी पहुंचेगी जो अभी पर्दे के पीछे छिपे हुए हैं। पंजाब पुलिस बिना देरी किए इस गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने इस मुद्दे पर आप पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें