फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 2800 नए राशन डिपो होल्डरों को मिले लाइसेंस, नई डिपो अलॉटमेंट पॉलिसी के तहत सीएम मान ने किए जारी

Thu, 16 Jul 2026 01:06 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सरकार अभी 14000 राशन डिपो के जरिये स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के तहत पंजीकृत 40 लाख परिवारों तक मुफ्त गेहूं और 'मेरी रसोई' राशन किट मुहैया करवा रही है। हर गांव और शहरी क्षेत्र में डिपो स्थापित करना मान सरकार का मुख्य लक्ष्य है।  
विज्ञापन
लाइसेंस बांटते सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 2800 नए राशन डिपो होल्डरों को आज लाइसेंस दिए गए। अब राशन लेने के लिए लाभार्थियों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नई राशन डिपो अलाटमेंट पॉलिसी के तहत लाइसेंस जारी किए।

विज्ञापन

नई नीति के तहत 2800 में से 633 डिपो अनुसूचित जाति, 199 पिछड़े वर्ग, 181 पूर्व सैनिक, 39 स्वतंत्रता सेनानी, 156 दिव्यांगजन और 17 दंगा पीड़ित परिवारों को अलॉट होंगे। नए राशन डिपो खुलने से करीब 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को घर के पास राशन मिलेगा।

सरकार अभी 14000 राशन डिपो के जरिये स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के तहत पंजीकृत 40 लाख परिवारों तक मुफ्त गेहूं और 'मेरी रसोई' राशन किट मुहैया करवा रही है। हर गांव और शहरी क्षेत्र में डिपो स्थापित करना मान सरकार का मुख्य लक्ष्य है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें