फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 12th Result: 12वीं के रिजल्ट में कुड़ियों ने फिर किया कमाल, सुपनीत बनीं टाॅपर; सुहानी-दिवांशी सेकेंड

Wed, 13 May 2026 01:31 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। 
विज्ञापन
पीएसईबी 12वीं का परिणाम जारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने परचम लहराया है। पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है, वहीं मेरिट में भी उनका दबदबा है।  
विज्ञापन


इस साल साइंस स्ट्रीम से मानसा के गुरुकुल अकादमी की सुपनीत कौर ने प्रदेश में टॉप किया है। वहीं ह्यूमेनिटीज ग्रुप में लुधियाना के बीसीएम स्कूल की सुहानी चौहान दूसरे और इसी ग्रुप में तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल लुधियाना की दिवांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। तीनों ही छात्राएं खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अमृतसर के 27 बच्चे मेरिट सूची में शामिल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित 12वीं कक्षा के रिजल्ट में अमृतसर के 27 बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया। जिनमें 25 लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। जिला शिक्षा अफसर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महा सिंह गेट की नीतिका कपूर ने 493 अंक लेकर जिले में पहला स्थान और मेरिट में आठवां रैंक हासिल किया।

इसके अलावा अंबर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवा तनेला की करमन प्रीत कौर ने 492 अंक लेकर जिले में दूसरा और गुरु नानक पब्लिक स्कूल नाथ दी खुही की अमनदीप कौर ने 491 और  अंबर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवा तनेला की करमन प्रीत पुत्री जगरूप सिंह ने 491 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में पटियाला ने पहला, लुधियाना ने दूसरा और  अमृतसर ने तीसरा स्थान किया। उन्होंने कहा कि जिले के 25,981 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 29,941 बच्चे 96% के साथ पास आउट हुए। उन्होंने मेधावी छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें