पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 12वीं कक्षा के परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। वहीं जिला वाइज पास प्रतिशत में सबसे आगे अमृतसर है। जिले का पास प्रतिशत 96.29 फीसदी रहा।