पुलिस रेड में पकड़ी गई विदेशी युवतियां
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खन्ना जीटी रोड पर बने के खन्ना सिटी सेंटर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं, दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
तीन स्पा सेंटर्स पर रेड
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सिटी सेंटर में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर थाना सिटी-2 पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। रेड के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई, जहां से छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।