फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पादरी का कटर से काटा गला: दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, बटाला में हुई घटना

Thu, 08 Oct 2026 10:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला

सार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अमृतसर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात करने के बाद आरोपी सीसीटीवी में कैद हो  गया था। 
विज्ञापन
पादरी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला गांधी कैंप में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े घर में घुसकर पादरी बलविंदर पाल लाडी (40) की कटर जैसे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने देर शाम उसे अमृतसर रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांधी कैंप निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। उसकी एक बाजू नहीं है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


बलविंदर पाल लाडी गांधी कैंप स्थित अपने घर में ही चर्च चलाते थे। परिवार के मुताबिक वह घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार अलग रहता है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे नरेश कुमार उनके घर पहुंचा तब घटना का पता चला। वारदात के बाद आरोपी के भागने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। 

फुटेज में सफेद शर्ट पहना एक युवक पैदल जाता दिखाई देता है, जबकि उसके पीछे शॉर्ट्स पहना युवक भागता नजर आता है। बाद में आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार होता दिखाई देता है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और देर शाम आरोपी को अमृतसर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे सन्नी ने बताया कि बलविंदर पाल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या किए जाने से परिवार भी हैरान है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के भाई महिंदर पाल के बयान पर नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस अब तलाश रही हत्या की वजह
डीएसपी सिटी सुखइंदर सिंह ने बताया कि नरेश कुमार ने कटर जैसे चाकू से बलविंदर पाल लाडी पर हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ करेगी। हत्या के पीछे असली वजह क्या थी, इसका पता जांच के बाद चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें