फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विस का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी: बेअदबी के खिलाफ पास हो सकता है कानून, सात जुलाई को कैबिनेट की बैठक

Sat, 05 Jul 2025 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सात जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सीएम आवास पर सुबह 10.30 बजे यह बैठक होगी, जिसमें उद्योगपतियों को विशेष राहत मिल सकती है। लुधियाना उप चुनाव के बाद से ही सरकार उद्योगपतियों को राहत देने के संबंध में बड़े फैसले ले रही है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। 10 और 11 जुलाई को विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। कैबिनेट की बैठक जल्द बुलाकर इसे मंजूरी दी जा सकती है। 
विज्ञापन


पंजाब के लिए विधानसभा स्पेशल सेशन ऐतिहासिक होगा। सूत्रों के अनुसार, विशेष सत्र में बेअदबी के खिलाफ कानून पास होगा। लंबे समय से पंजाब में बेअदबी के खिलाफ कानून बनाने की मांग होती रही है।
 

इससे पहले सात जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सीएम आवास पर सुबह 10.30 बजे यह बैठक होगी, जिसमें उद्योगपतियों को विशेष राहत मिल सकती है। लुधियाना उप चुनाव के बाद से ही सरकार उद्योगपतियों को राहत देने के संबंध में बड़े फैसले ले रही है। इससे पहले भी पिछली बैठक में भी कैबिनेट ने औद्योगिक प्लॉट हस्तांतरण नीति को मंजूरी दी थी, जिसके तहत औद्योगिक प्लॉटों पर अब होटल, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल और हॉस्टल बना सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें