फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: तीन हजार जवानों के पहरे में चंडीगढ़, ड्राई रन में आज हर व्यवस्था का टेस्ट; हाई अलर्ट

Thu, 16 Jul 2026 11:02 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ पूरी तरह हाई अलर्ट पर रहेगा। करीब 3,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे जबकि एसपीजी प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान संभालेगी। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा स्वयं पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पीएम मोदी के दाैरे की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले आज पूरा शहर सुरक्षा, प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था की सबसे बड़ी परीक्षा से गुजरेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पहले चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) और सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से व्यापक ड्राई रन करेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) तक प्रस्तावित पूरे रूट, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं और वीवीआईपी प्रोटोकॉल की बिंदुवार जांच होगी।

विज्ञापन


डीसी निशांत कुमार यादव ने निर्देश दिए हैं कि ड्राई रन केवल औपचारिकता नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की अंतिम परीक्षा होगा। जहां भी कोई कमी मिलेगी, उसे मौके पर ही दूर किया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी तरह की चूक न रहे। सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी गई हैं। 

ड्राई रन के दौरान प्रत्येक विभाग का जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद रहेगा।

तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे 

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ पूरी तरह हाई अलर्ट पर रहेगा। करीब 3,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे जबकि एसपीजी प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान संभालेगी। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा स्वयं पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। एयरपोर्ट, राजिंदरा पार्क, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक), वीवीआईपी रूट, प्रमुख चौराहों और शहर के प्रवेश मार्गों पर विशेष सुरक्षा घेरा रहेगा। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जाएगी।

एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिये राजिंदरा पार्क पहुंचेंगे पीएम

प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिये राजिंदरा पार्क पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बीच वाले मार्ग से विज्ञान पथ होते हुए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेगा। पीएम यहां 45 मिनट रुकेंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने इसी रूट के साथ एक वैकल्पिक मार्ग भी तैयार रखा है जिसका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर किया जाएगा। दोनों मार्गों पर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की अलग-अलग योजना लागू रहेगी।

दोपहर तीन बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा

प्रधानमंत्री के दौरे के कारण 17 जुलाई को सुबह से दोपहर तीन बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। 



चंडीगढ़ बैरियर (नयागांव) से पेक लाइट पॉइंट होते हुए सेक्टर-2/3/10-11 चौक तक आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट या कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। इसके अलावा वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अन्य मार्गों पर भी समय-समय पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस ने कार्यक्रम में आने वाले अधिकारियों और अतिथियों को केवल निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने की सलाह दी है। साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे वाहनों को टो भी किया जाएगा।

हेलीपैड और सभी वीवीआईपी स्थलों की तैयारियां भी अंतिम चरण में

डीसी ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता, सार्वजनिक पार्किंग, निर्बाध बिजली, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए जल निकासी, जलभराव रोकने और सुरक्षित पैदल मार्ग तैयार रखने को भी कहा गया है। ग्रीन रूम, हेलीपैड और सभी वीवीआईपी स्थलों की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, इंजीनियरिंग विभाग, परिवहन विभाग, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का पूरा रूट

एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा राजिंदरा पार्क पहुंचेंगे।
राजिंदरा पार्क से सड़क मार्ग से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज जाएंगे।

मुख्य रूट : राजिंदरा पार्क से पंजाब-हरियाणा मुख्यमंत्री आवास के बीच का मार्ग और विज्ञान पथ होकर पेक पहुंचेंगे।
वैकल्पिक रूट : राजिंदरा पार्क से पंजाब मुख्यमंत्री आवास होकर नयागांव रोड से पेक पहुंचेंगे।

दोनों मार्गों पर एसपीजी और चंडीगढ़ पुलिस का विशेष सुरक्षा घेरा रहेगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर रहें सावधान

सुबह से दोपहर 3 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
चंडीगढ़ बैरियर (नयागांव) से पेक लाइट पॉइंट और सेक्टर-2/3/10-11 चौक तक डायवर्जन लागू रहेगा।
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अन्य प्रमुख मार्गों पर भी अस्थायी रोक लग सकती है।
वैकल्पिक मार्ग अपनाने और रियल टाइम अपडेट देखने की सलाह।
नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने पर टोइंग और चालान की कार्रवाई होगी।

3 हजार जवान, एसपीजी की कमान
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात।
एसपीजी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगी।
डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा करेंगे निगरानी।
शहर के प्रवेश द्वारों और प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग।
कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस, डॉक्टर, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर।

ड्राई रन में क्या-क्या होगा?
प्रधानमंत्री के पूरे रूट की रिहर्सल।
सुरक्षा घेरा और बैरिकेडिंग की जांच।
ट्रैफिक डायवर्जन का परीक्षण।
पार्किंग और भीड़ प्रबंधन का आकलन।
हेलीपैड, ग्रीन रूम और मंच व्यवस्था की समीक्षा।
बिजली, संचार और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की टेस्टिंग।
बारिश की स्थिति से निपटने की तैयारियों की जांच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें