फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गद्दार' पर सियासी घमासान: संसद तक पहुंचा मामला, PM मोदी बोले- सिख को गद्दार कहना गुरुओं का अपमान

Thu, 05 Feb 2026 09:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

संसद भवन के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद पंजाब की राजनीति में उबाल आ गया है। बिट्टू को ‘मेरे गद्दार दोस्त’ कहे जाने पर भाजपा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने के मुद्दे पर सियासत और तीखी हो गई है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल आमने-सामने हैं। मामला अब पंजाब की राजनीति से निकलकर संसद तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में इस मुद्दे का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला, जबकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बिट्टू पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस के एक ‘शातिर दिमाग’ नेता ने एक सिख को गद्दार कहा। बिट्टू सिख हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया, जबकि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले कई अन्य नेताओं को कभी गद्दार नहीं कहा गया। मोदी ने कहा कि यह सिखों और उनके गुरुओं का अपमान है और इससे कांग्रेस की मानसिकता उजागर होती है।

प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि जिनके परिवार ने देश के लिए शहादत दी हो, यदि उनके परिवार का कोई सदस्य अपने राजनीतिक विचार बदल ले तो क्या वह गद्दार हो जाता है? मोदी ने कहा कि इस बयान पर कांग्रेस को कम से कम खेद जताना चाहिए था, लेकिन अहंकार और नफरत के चलते ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सिख को गद्दार कहना बेहद दुखद है और यही सोच कांग्रेस को ले डूबेगी।
विज्ञापन


आज भाजपाई बिट्टू के बॉस बन गए- वड़िंग 
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक पुराना वीडियो वायरल करते हुए कहा कि जिन भाजपाइयों से बिट्टू पहले बात तक करना पसंद नहीं करते थे, आज वही उनके बॉस बन गए हैं। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने बिट्टू को राजनीतिक पहचान दी और अब भाजपा में शामिल होकर उन्होंने पंजाब और पंजाबियों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस के लिए बिट्टू हमेशा गद्दार ही रहेंगे।

बेअंत सिंह के बुत के सामने कहें गद्दार- भाजपा
पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रिंतपाल बलिएवाल ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि रवनीत बिट्टू शहीद बेअंत सिंह के पोते हैं, जिन्होंने पंजाब में अमन-शांति के लिए अपनी जान कुर्बान की। कांग्रेस ने उनके सम्मान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उनकी प्रतिमा लगा रखी है। यदि बिट्टू गद्दार हैं तो कांग्रेस उस प्रतिमा के सामने खड़े होकर यह कहे। बलिएवाल ने कहा कि भाजपा में शामिल होते ही बिट्टू को गद्दार कहना कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाता है।

राहुल और बिट्टू दोनों सच बोल रहे- सुखबीर
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार कहा, जबकि बिट्टू ने राहुल को देश का दुश्मन बताया। बादल के अनुसार, आरोप-प्रत्यारोप अपनी जगह हैं, लेकिन दोनों ही अपने-अपने तरीके से सच बोल रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें