फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: बठिंडा के गांव में मिले ड्रोन मिसाइल के टुकड़े, लोग बोले-रिहायशी एरिया में गिरता तो

Fri, 09 May 2025 08:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान की तरफ से पंजाब में कई शहरों पर हवाई हमले का प्रयास किया गया। भारत ने माकूल जवाब देते हुए हमलों को नाकाम कर दिया। बठिंडा के गांव तुंगवाली और बीड तालाब में रात को ड्रोन मिसाइल गिरी।
विज्ञापन
खेतों में मिला मिसाइल का टुकड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव तुंगवाली एवं बीड तलाब समेत अन्य जगहों पर बीती देर रात धमाके हुए। इसके बाद लोगों ने पूरी रात दहशत के साए में जागकर काटी। लोगों का कहना था कि अगर एक भी धमाका रिहायशी एरिया में होता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में हमले की साजिश नाकाम: टाइम बम और RDX लेकर पहुंचे थे आतंकी; टारगेट में था पुलिस थाना, हमले से पहले पकड़े गए

गांव तुंगवाली में हुए धमाके से एक किसान के घर के दरवाजों समेत शैड और अन्य सामान टूट गया।

इतना ही नहीं घर के पास खड़ी ट्राली में से आर पार सुराख हो गए। जिस के बाद किसान एवं ग्रामीण पूरी दहशत में आ गए और सभी लोग एक जगह पर एकत्र हो गए। वहीं बीड तलाब के ग्रामीण एरिया में धमाका होने के बाद लोगों ने कहा कि अगर यही धमाका रिहायशी एरिया में होता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाकों की आवाज सुनने के बाद बच्चे सहमे

बीड तलाब के लोग बताते हैं कि जैसे ही बीती रात उनके एरिया में धमाका हुआ तो बच्चे धमाके की आवाज सुनकर एकदम डर गए और अपने माता पिता के साथ लिपट गए। 

भारतीय सेना को सलाम

बीड तलाब के लोगों ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि सेना ने दुशमन देश पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया। लोगों ने कहा कि वो इस घड़ी में सेना एंव भारत सरकार के साथ पूरी तरह से खडे़ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें