पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भाजपा नेता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परीक्षा में असफल रहने वाले किसी उम्मीदवार के आधार पर पेपर लीक होने का दावा नहीं किया जा सकता। पेपर लीक जैसे गंभीर आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब में पीसीएस परीक्षा के पेपर को लेकर उठे विवाद के बीच पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी विद्यार्थी का परीक्षा में सफल न होना अपने आप में पेपर लीक होने का प्रमाण नहीं हो सकता। संधवां ने यह बयान भाजपा ने तरुण चुघ के परीक्षार्थियों की सीबीआई जांच मांग को केंद्रीय गृह मंत्री तक पहुंचाने के दावे के बाद दिया। उन्होंने इस मामले में कोटकपूरा के एक युवक का उदाहरण देते हुए कहा कि इस युवक ने पीसीएस की यह परीक्षा पास की है। इतना ही नहीं, वह इससे पहले भी सात सरकारी नौकरियों से संबंधित परीक्षाएं पास कर चुका है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और योग्यता को देखते हुए बिना ठोस तथ्यों के परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
स्पीकर ने भाजपा नेता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परीक्षा में असफल रहने वाले किसी उम्मीदवार के आधार पर पेपर लीक होने का दावा नहीं किया जा सकता। पेपर लीक जैसे गंभीर आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत, लगन और तैयारी की आवश्यकता होती है तथा युवाओं की उपलब्धियों को राजनीतिक विवाद का विषय बनाने के बजाय उनकी मेहनत का सम्मान किया जाना चाहिए।