फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: कैदियों को ले जा रही पुलिस बस की चपेट में आया बाइक सवार, ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था घर से

Wed, 10 Jun 2026 01:33 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

साजन कुमार रोजाना की तरह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की एक बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में कैदियों को लेकर जा रही पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी लैबोरेट्री में कार्यरत है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार साजन कुमार रोजाना की तरह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की एक बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं घायल के परिजनों ने हादसे को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी पूरी सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें