फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: मूसेवाला के करीबी शगनप्रीत के माता-पिता पहुंचे HC, पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Mon, 22 Jun 2026 08:54 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

शगनप्रीत के माता-पिता ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कुछ पुलिस अधिकारी हमसे रिश्वत मांगते हैं और देर रात घर में आकर प्रताड़ित करते हैं। 
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी रहे शगनप्रीत सिंह के माता-पिता ने पुलिस प्रताड़ना से संरक्षण की मांग पर एक बार फिर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है और 24 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


याचिका शगनप्रीत की मां दलजीत कौर और पिता सौदागर सिंह ने दायर की है। उन्होंने अदालत को बताया कि खन्ना पुलिस ने उनके खिलाफ अब तक तीन एफआईआर दर्ज की हैं। उनका आरोप है कि डॉनी बल गैंग से जुड़ी किसी भी फिरौती कॉल के मामले में पुलिस उनके परिवार का नाम जोड़ देती है। याचिकाकर्ताओं के अनुसार दो मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है लेकिन इसके बावजूद तीसरे मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी देर रात उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और कार्रवाई की। उन्होंने अदालत को बताया कि वे वरिष्ठ नागरिक हैं और किसी भी आपराधिक गतिविधि से उनका कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि शगनप्रीत सिंह को काफी पहले परिवार और संपत्ति से बेदखल किया जा चुका है फिर भी पुलिस उन्हें उसके मामलों से जोड़कर परेशान कर रही है। माता-पिता ने कुछ पुलिस अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया है। हाईकोर्ट ने मामले में पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें