फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर: ममदोट में आधी रात के बाद सरहद पार करने की कर रहा था कोशिश, बीएसएफ ने लगाया निशाना

Thu, 08 May 2025 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पंजाब में बीएसएफ ने सीमा पर चाैकसी बढ़ाई हुई है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती क्षेत्र हाई अलर्ट पर हैं।  
विज्ञापन
BSF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट स्थित बीएसएफ की पोस्ट लक्खा सिंह वाला के पास बुधवार रात 2:30 के करीब पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ कर रहे एक घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया है । यह घटना  फेंसिंग पर लगे गेट नंबर 207/1 के पास घटी है। मालूम हो कि फेंसिंग पर लगे गेट बंद करने के बाद से बीएसएफ ने सरहद पर पूरी तरह चौकसी बढ़ाई हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरहद पर तनाव: अमृतसर एयरपोर्ट बंद, स्कूलों में आज भी छुट्टी; पलायन करने लगे सीमावर्ती गांवों के लोग
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर है। खासताैर पर बाॅर्डर एरिया में सख्ती बढ़ाई गई है। बीएसएफ ने सीमा पर लगी फेंसिंग के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं फेंसिंग पर लगे गेट बंद कर दिए गए हैं। 

हुसैनीवाला व सादकी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी पर लगी रोक

सरहद पर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बीएसएफ ने हुसैनी वाला व सादकी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर पूर्ण तौर पर रोक लगा दी है। अब हुसैनी वाला व सादकी बॉर्डर पर शाम को रिट्रीट सेरेमनी नहीं होगी। यह जानकारी बीएसएफ के अधिकारियों ने दी है।

जानकारी के अनुसार इस आदेश को देखते हुए लोगों के दिलों में युद्ध का भय बढ़ने लगा है। लोग अब खान-पान और राशन जुटाना शुरू हो गए हैं। लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी भी समय दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें