फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव के ऊपर रविवार की रात को पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। ग्रामीणों ने ड्रोन को देखते ही वीडियो बनानी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि यह ड्रोन तस्करों का नहीं हो सकता है। यह ड्रोन पाकिस्तान सेना का होगा जो बॉर्डर पर जासूसी करने के लिए छोड़ा गया है। ड्रोन की लाइट काफी दूर तक नजर आ रही थी। लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस ड्रोन को लेकर बीएसएफ सतर्क हो गई है।