एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मोहाली ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पांच नवंबर 2026 को एएनटीएफ की टीम ने एक डीजीआई मैट्रिस 400 ड्रोन बरामद किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब में ड्रोन के जरिये हथियारों की तस्करी का एक और प्रयास सामने आया है। फिरोजपुर जिले के गांव राणा पंज गराय के खेतों से दो पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इन हथियारों को कब्जे में लिया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मोहाली ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पांच नवंबर 2026 को एएनटीएफ की टीम ने एक डीजीआई मैट्रिस 400 ड्रोन बरामद किया। इसके साथ दो स्टारमार्क .30 बोर पिस्टल, चार मैगजीन और .30 बोर के 50 कारतूस भी मिले। सहायक उपनिरीक्षक दिलदार सिंह के बयान पर एएनटीएफ मोहाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 की धाराओं 26, 27 और 30 के तहत मामला दर्ज किया है। आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत भी कार्रवाई की गई है। जांच अधिकारी दिलदार सिंह ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने ये हथियार फिरोजपुर के खेतों से बरामद किए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन कहां से आया था। हथियार किसके लिए भेजे गए थे, इसकी भी जांच की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने और हथियार आपूर्ति के पीछे के नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।