फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को मिलेगा प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवाॅर्ड, दिल्ली रवाना

Wed, 24 Dec 2025 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर

सार

श्रवण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने घर से ही आर्मी को खाना, चाय, पानी और खाने-पीने की दूसरी चीजें पहुंचाई थीं। यह नन्हा सिपाही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल में इंडियन आर्मी के साथ डट कर अपना पूरा सहयोग दे रहा था।
विज्ञापन
श्रवण - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। श्रवण अवाॅर्ड लेने को दिल्ली रवाना हो चुका है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर तैनात सैनिकों को श्रवण (10) घर से लस्सी, दूध और रोटी लेकर देने के लिए जाता था। इतनी छोटी उम्र के बच्चे ऐसे माहौल में डर कर अपनी मां की गोद में दुबक कर बैठते हैं, लेकिन वह बेखौफ होकर सरहद पर घूमता था।

26 दिसंबर को मिलेगा सम्मान

ममदोट के सिटी हार्ट स्कूल में पढ़ने वाला श्रवण सिंह 26 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गया है। वह पंजाब का अकेला विद्यार्थी है जो इस साल दिल्ली में होने वाले प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड में हिस्सा ले रहा है। उसने ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन आर्मी की बहुत मदद की थी। 

आर्मी कर चुकी है सम्मानित

इस बच्चे का जज्बा देखकर इंडियन आर्मी ने उसे कई मेडल से सम्मानित किया। अब इसेसाल 2025 में होने वाले प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने विद्यार्थी और उसके अभिभावकों को बधाई दी और श्रवण को दिल्ली के लिए रवाना किया। इसके अलावा प्रिंसिपल ने स्कूल के दूसरे विद्यार्थियों को भी अच्छा इंसान बनने और मुश्किल समय में अपने देश का साथ देने के लिए मोटिवेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रजनी शर्मा के अलावा शिक्षक जगदीप कौर, सपना, खुशी और पूरा स्टाफ मौजूद था। श्रवण के स्कूल और उसकी बीमारी के इलाज का खर्च सेना उठा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें