फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार को घेरा, दिनदहाड़े की फायरिंग; गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 31 Aug 2026 03:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला

सार

हमलावरों ने शख्स को घेरकर बाजू पर गोली मार दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया हमारी किसी से रंजिश नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ चूड़ियां में सोमवार दोपहर को दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गोली व्यक्ति के बाजू में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घायल व्यक्ति को पहले फतेहगढ़ चूड़ियां के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया उसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


घायल व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह दिओ निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। वहीं, बताया जा रहा है की अमरजीत सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां के काउंसलर रंजोध सिंह के चाचा हैं। मौके पर डीएसपी ललित कुमार और एसएचओ फतेहगढ़ चूड़ियां गुरिंदर सिंह ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल अमरजीत सिंह के भतीजे रंजोध सिंह ने बताया कि उसके चाचा अमरजीत सिंह सोमवार की दोपहर को अजनाला रोड़ की तरफ जा रहे थे और वह स्कूटी पर सवार थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एक बाइक पर आए और आगे आकर उन्होंने अमरजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली उनके चाचा के बाजू में लगी है। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। अभी तक गोली चलाने की वजह के बारे में पता नहीं चला है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार ने बताया की अमरजीत सिंह को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी। डीएसपी ने आगे बताया प्राथमिक जांच में पता चला है कि मामला प्रॉपर्टी को लेकर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल पूरी बारीकी से कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें