फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab By-polls: आज से चार विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू, 25 तक चलेगी प्रक्रिया, 13 नवंबर को मतदान

Fri, 18 Oct 2024 03:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 18 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर है। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की चार सीटें डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी), गिद्दड़बाहा और बरनाला सीट पर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे एक दिन पहले पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उक्त चारों विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


उपचुनाव के लिए गजट अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी की जाएगी और इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर होगी और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है।

सुबह 11 से शाम दोपहर 3 बजे नामांकन जमा करा सकेंगे
13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उपचुनाव संपन्न होने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। 18 से 25 अक्तूबर तक सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर, बाकी सभी निर्धारित दिनों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के पास सुबह 11 से शाम दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र फॉर्म 2बी में भरे जाने हैं। खाली फॉर्म संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास उपलब्ध हैं। टाइप किए गए नामांकन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे, बशर्ते वे निर्धारित प्रारूप में हों।
विज्ञापन


शनिवार को छुट्टी नहीं, भरे जाएंगे नामांकन
तीसरे शनिवार यानी 19 अक्तूबर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत छुट्टी नहीं है इसलिए 19 अक्तूबर को नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास भरे जा सकते हैं। 20 अक्तूबर को रविवार होने के कारण नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत छुट्टी रहेगी इसलिए इस दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 अक्तूबर को उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चार जिलों - गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला में आचार संहिता लागू हो गई है, जो कि चुनाव प्रक्रिया के संपन्न होने अर्थात 25 नवंबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें