फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन पैरा यूथ गेम्स: नितिन ने अपंगता को पीछे छोड़ लिख दी सफलता की इबारत, पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

Tue, 16 Dec 2025 07:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

पंजाब के पैरा खिलाड़ी ने दुबई ने तिरंगा लहराया है। मंडी गोबिंदगढ़ निवासी नितिन कुमार ने एशियन पैरा यूथ गेम्स 2025 में पावरलिफ्टिंग 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
नितिन का गोबिंदगढ़ में पहुंचने पर स्वागत करते नगर कौंसिल प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस व शहरवासी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन पैरा यूथ गेम्स 2025 (दुबई) में पावरलिफ्टिंग 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले मंडी गोबिंदगढ़ निवासी नितिन कुमार का लोहा नगरी में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। नगर काउंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस और उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने फूलों के हार पहनाकर नितिन का मुंह मीठा करवाया और उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


नितिन के शहर पहुंचने पर विजयी रोड शो निकाला गया जो शहर के मेन बाजार, बैंक ऑफ इंडिया रोड, एरी मिल रोड और अमलोह रोड से होते हुए उनके निवास तक पहुंचा। इस दौरान शहर की विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह फूलों के हार पहनाकर नितिन का सम्मान किया।

नितिन कुमार ने अपनी दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के बल पर एशियन पैरा यूथ गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कड़े मुकाबले में कांस्य पदक अपने नाम किया। नितिन पंजाब से पावरलिफ्टिंग में भाग लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। इन खेलों में करीब 10 देशों के लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


नितिन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच संजीव शर्मा, परिवार, स्कूल के समस्त स्टाफ और विशेष रूप से अपने गुरु संत एमएसजी को दिया। इस अवसर पर कोच संजीव शर्मा और नितिन के पिता दौलत राम राजू इंसा ने नितिन की सफलता को उसकी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कोच संजीव शर्मा ने खिलाड़ियों के लिए सहयोग देने पर सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान दूध, फल और ड्राई फ्रूट्स जैसी सुविधाएं दी जाती हैं जिससे उन्हें किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।

नगर कौंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस और उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि यह शहर के लिए गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हलका विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग के मार्गदर्शन में नगर परिषद द्वारा खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं।

अंत में नितिन कुमार ने शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो मान-सम्मान मिला है, उसका ऋण वह भविष्य में होने वाले पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर चुकाने का प्रयास करेंगे। नितिन की इस उपलब्धि पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, डेरा सच्चा सौदा की स्थानीय प्रबंधन समिति, पार्षदों, समाजसेवियों, परिजनों और मोहल्ला निवासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें