फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का नया आउटफिट: बॉर्डर एरिया के युवाओं को फंडिंग कर पुलिस-आर्मी में करा रहे भर्ती, एनआईए का खुलासा

Sat, 25 Jan 2025 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों के साथ मिलकर पंजाब के युवाओं को विदेश भेजने के लिए फंडिंग कर रही है और उनकी यह पहली प्राथमिकता रहती है कि पंजाब के युवाओं को दूसरे देश की पुलिस, आर्मी और यहां तक की वहां प्रशासनिक विभागों में भर्ती कराया जा सके।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों के बढ़ते कदम को रोकने में जुटी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की जांच में नए इनपुट सामने आए हैं। 

विज्ञापन


एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब में आतंकी संगठन नया आउटफिट तैयार करने में जुटे हैं। इस नए आउटफिट के तार पंजाब से यूके, अमेरिका, कनाडा, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, पोलैंड, इटली और अन्य देश से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पंजाब के युवाओं को विदेश में पढ़ने और नौकरी करने के लिए आतंकी संगठनों की ओर से फंडिंग की जा रही है। 

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों के साथ मिलकर पंजाब के युवाओं को विदेश भेजने के लिए फंडिंग कर रही है और उनकी यह पहली प्राथमिकता रहती है कि पंजाब के युवाओं को दूसरे देश की पुलिस, आर्मी और यहां तक की वहां प्रशासनिक विभागों में भर्ती कराया जा सके। इस नए आउटफिट के जरिए आतंकी संगठन पंजाब के इन युवाओं को अन्य देश की पुलिस और आर्मी में भर्ती करा न केवल उनके खुफिया इनपुट जुटा रही है, बल्कि विदेश से पंजाब में आतंकी हमलों और उनके मूवमेंट को मजबूत करने की दिशा में बड़ा नेटवर्क तैयार कर रही है।

थानों पर हुए ग्रेनेड हमलों की जांच में सामने आए इनपुट

एनआईए के अधिकारी ने पंजाब में बीते नवंबर और दिसंबर में पुलिस थानों पर हुए हैंड ग्रेनेड हमलों की तहकीकात के दौरान मिले इनपुट पर दावा करते हुए कहा कि इस नए आउटफिट के तहत पाकिस्तान और अन्य देश से ऑपरेट कर रहे आतंकी संगठन प्रदेश के बॉर्डर एरिया के युवाओं को अपना टारगेट बना रहे हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के बॉर्डर एरिया के युवाओं को खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन अपने ग्रुप के साथ जोड़कर मूवमेंट के लिए तैयार कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को टारगेट करते हुए यह आतंकी संगठन उन्हें अपनी मूवमेंट से जोड़ रहे हैं। जो युवा पढ़ाई-लिखाई या तकनीकी क्षेत्र में रूचि रखते हैं, लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से वह विदेश नहीं जा सकते, ये आतंकी संगठन उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं।

विज्ञापन

कई ट्रैवल एजेंट आतंकी संगठनों के लिंक में

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि पंजाब के कई ट्रैवल एजेंट और इमिग्रेशन कंपनी पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकी संगठनाें के लिंक में है। यह ट्रैवल एजेंट इन आतंकी संगठनों के कहने पर ऐसे युवाओं को फर्जी तरीके नकली पासपोर्ट और वीजा लगवाकर न केवल विदेश भेजते हैं, बल्कि ये ट्रैवल एजेंट अपने नेटवर्क के जरिए आतंकी संगठनों के लिए ऐसे मुहरे भी तलाश कर देते हैं। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, खालिस्तान टाइगर फोर्स और अन्य संगठन इस काम में जुटे हैं।

पंजाब के डीजीपी भी दे चुके इनपुट

पीलीभीत एनकाउंटर के दौरान भी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जो इनपुट साझा किए थे, वह एनआईए की रिपोर्ट से मेल खाते नजर आ रहे हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया था कि केजेडएफ का चीफ रणजीत सिंह नीटा ग्रीस बैठे केजेडएफ के हैंडलर जसविंदर सिंह मन्नू और यूके में ब्रिटिश आर्मी में केजेडएफ का हैंडलर जगजीत सिंह जोकि फतेह सिंह बग्गी के रूप में नाम बदलकर सेवाएं दे रहा है, इन दोनों के जरिए अपने मूवमेंट को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें