फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली नौकरानी ने किया कांड: चाय पीते ही बेसुध हुई मकान मालकिन, जब होश आया तो नजारा देख रह गई सन्न

Sat, 07 Feb 2026 02:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर)

सार

पंजाब के मुक्तसर में घर पर काम करने वाली नेपाली मूल की नौकरानी ने बड़ा कांड कर दिया। नेपाली युवती ने मकान मालकिन को ऐसी चाय पिलाई कि वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो नजारा देख सन्न रह गई। 
विज्ञापन
आरोपी नेपाली युवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के मलोट शहर की बिरला कॉलोनी में नेपाली मूल की नौकरानी ने आढ़ती के घर पर डाका डाल दिया। नौकरानी आढ़ती विनोद जग्गा के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गई है। घर में काम करने वाली नेपाली युवती ने दो अपने अन्य साथियों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद वह साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि नौकरानी को 15 दिन पहले ही काम पर रखा था।

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर थाना सिटी मलोट पुलिस ने घर में पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। परिवार द्वारा नेपाली युवती को नौकरी पर रखने के बारे कोई जानकारी पुलिस को न देने के कारण उसकी पहचान के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे नौकरानी ने दो अज्ञात व्यक्तियों को घर बुलाया और अलमारी से लगभग पांच लाख रुपये नकद और तीन तोले सोना चोरी कर घर से फरार हो गई। वारदात से पहले उक्त नौकरानी ने आढ़ती विनोद जग्गा की पत्नी और घर में काम कर रही एक अन्य नौकरानी को चाय दी थी। चाय पीने के बाद दोनों महिलाएं बेहोश हो गई थी। जिस कारण चाय में कोई नशीली वस्तु मिलाई होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। जब जग्गा की पत्नी होश में आई तो नौकरानी चोरी कर फरार थी। घटना के बाद से ही बिरला कॉलोनी में भय का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन


थाना सिटी मलोट के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे इस मामले की बहुत ही बारीकी से जांच कर रहे हैं और उन्होंने मौके पर जाकर सारी पड़ताल की है। एसएचओ ने शहरवासियों से अपील की है कि कोई भी नौकर रखने से पहले पुलिस को उसके बारे में सूचित करें और उसके पूरे कागजात पुलिस को भी दें क्योंकि अब जिस नौकरानी ने यह वारदात की है उसके कोई भी कागजात या रिहायश के सबूत जग्गा परिवार के पास नहीं हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे कोई सुराग ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें