फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को लेकर भिड़े पड़ोसी: जमकर चले ईंट-पत्थर, दंपती समेत पांच पहुंचे अस्पताल; कपूरथला का मामला

Tue, 15 Apr 2025 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कुत्ते को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर ईंटों से पथराव किया। जिस कारण दंपती सहित 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग एकत्र हुए और दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
हमले में घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के मोहल्ला सीनपुरा में रविवार देर रात कुत्ते को लेकर पड़ोसियों में आपसी विवाद हो गया। बात मारपीट कर तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर ईंटों से पथराव किया। जिस कारण दंपती सहित 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग एकत्र हुए और दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया।
विज्ञापन




सभी घायलों को उनके परिजनों ने सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। घायलों की पहचान पहले पक्ष में साहिल कुमार व उसकी पत्नी मुस्कान व दूसरे पक्ष में सोनू, उसका चाचा जसबीर सिंह व ताई सुखविंदर कौर सभी निवासी मोहल्ला सीनपुरा पिपल वाला चौक के रूप में हुई है। 

स्कूटी सवार के पीछे दाैड़ा था कुत्ता

घायल साहिल ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उसका भाई सचिन कुमार अपनी पत्नी मनीषा व 3 वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार से वापिस घर लौट रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो पड़ोसियों का कुत्ता उन्हें काटने के लिए पीछे भागा। इस दौरान भाई का स्कूटी से संतुलन बिगड़ गया और वह दीवार के साथ टकराने ही वाला था कि उसने ब्रेक लगा दी। जब भाई पड़ोसियों को समझाने गया कि वह अपना कुत्ता बांध कर रखा करें तो पड़ोसियों ने मिल कर उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


शोर शराबा सुन कर जब वह अपनी पत्नी मुस्कान के साथ भाई को बचाने गया तो पड़ोसियों से मारपीट करते हुए पथराव करना शुरू कर दिया। जिस कारण वह दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के कुत्ते ने पहले भी मोहल्ले के कई बच्चों व लोगों को काटा है। मोहल्ला निवासी भी उन्हें कई बार कह चुके है कि वह अपना कुत्ता बांध कर रखा करे। लेकिन पड़ोसी अपना कुत्ता हमेशा खुला ही रखते हैं।

एक दूसरे पर लगाए आरोप

वहीं दूसरी तरफ घायल सोनू ने बताया कि वह अपना कुत्ता हमेशा बांध कर रखते है। रविवार रात अचानक उनका कुत्ता घर से बाहर निकल गया। उनके कुत्ते ने सचिन कुमार व उसके परिवार के किसी भी सदस्य को काटा तक नहीं था। फिर भी सचिन कुमार उनके घर आकर गाली गलौज करने लगा। जब उसे गाली गलौज करने से रोका तो वह मारपीट करने लगे। किसी तरह उसे समझा बुझा कर वापिस घर भेज दिया।
विज्ञापन


मगर कुछ देर बाद सचिन कुमार अपने भाई साहिल व अन्य साथियों को साथ लेकर घर के बाहर आया और गेट पर लातें मारने लगे। जब चाचा जसबीर सिंह ने गेट खोल कर उन्हें रोकना चाहा तो सभी ने चाचा पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुन कर जब वह व ताई सुखविंदर कौर चाचा को बचाने के लिए गए तो हमलावरों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। जिस कारण वह तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। शोर शराबा सुन कर सभी हमलावर मौके से भाग निकले। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। एमएलआर थाना सिटी पुलिस को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें