फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khadoor Sahib: अकाली दल के नेताओं के घरों में एनसीबी की दबिश, तीन घंटे की तलाशी में कुछ नहीं लगा हाथ

Tue, 15 Apr 2025 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

सुबह 10 बजे सभी अकाली नेताओं के घरों में एनसीबी की टीमें एक ही समय पर पहुंचीं, तीन घंटे तक तलाशी अभियान जारी रहा। हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। 
विज्ञापन
एनसीबी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीमों ने सोमवार सुबह विधानसभा से संबंधित अकाली दल के चार नेताओं के घर में दबिश दी। टीमों ने करीब तीन घंटे तक तलाशी अभियान जारी रखा।
विज्ञापन


खडूर साहिब के स्वर्गीय सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के बेटे और पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के करीबी गुरसेवक सिंह शेख शिअद के पूर्व जिला अध्यक्ष, गुरनाम सिंह भूरे माझा जोन के महासचिव रह चुके हैं। 

पलविंदर सिंह पिंका गांव मानोचाहल और गुरप्रीत सिंह गांव खारा के सरपंच रह चुके हैं। सुबह 10 बजे इन सभी के घरों में एनसीबी की टीमें एक ही समय पर पहुंचीं, तीन घंटे तक तलाशी अभियान जारी रहा। हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। 
विज्ञापन


2022 के विस चुनाव में शिअद प्रत्याशी और पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को गुरसेवक सिंह शेख ने अपनी ओर से चुनाव फंड के रूप में 50 लाख का चेक सार्वजनिक तौर पर दिया था, गुरसेवक सिंह शेख ने कहा कि एनसीबी की रेड पूरी तरह से सियासत से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें