ड्रग इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह ने बताया कि मामले में जब्त दवाइयों को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही केमिस्ट एसोसिएशन को साथ लेकर दुकानदारों के साथ मीटिंग की जाएगी।
अमृतसर की कटड़ा शेर सिंह मार्केट में ड्रग विभाग ने कार्रवाई करते करीब 4.66 लाख रुपए की दवाइयां जब्त की हैं। जब्त दवाइयों में 20,510 प्रेगाबालिन कैप्सूल भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान संबंधित ट्रेडर का इंचार्ज दवाइयों की खरीद का रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद विभाग ने दवाइयों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह ने बताया कि मामले में जब्त दवाइयों को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही केमिस्ट एसोसिएशन को साथ लेकर दुकानदारों के साथ मीटिंग की जाएगी।