फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में पंजाब के युवक की हत्या: गोली मार उतारा मौत के घाट, 10 साल पहले गया था विदेश

Mon, 23 Nov 2026 06:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, (भुत्थल) कपूरथला (पंजाब)

सार

विदेश में पंजाब के 35 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। 10 साल पहले विदेश गए परमजीत सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है। परिवार को बीती रात इसकी सूचना मिली। 
विज्ञापन
परमजीत सिंह घुम्मण उर्फ पम्मा, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जिला कपूरथला के कस्बा भुलत्थ के रहने वाले एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परमजीत सिंह घुम्मण उर्फ पम्मा (35) पुत्र स्वर्गीय करनैल सिंह घुम्मण, निवासी भुलत्थ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों को फोन पर मिली सूचना 
मृतक के चाचा दविंदर सिंह घुम्मण निवासी भुलत्थ ने बताया कि बीती रात अमेरिका से फोन के जरिए परिवार को सूचना मिली कि परमजीत सिंह पम्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परमजीत काम से वापस लौटने के बाद अपनी कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

10 साल पहले गया था विदेश 
दविंदर सिंह के अनुसार, अभी तक हत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और न ही वारदात के पीछे के कारणों का पता चल पाया है। अमेरिकी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि परमजीत सिंह ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। वह करीब 10 साल पहले बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था। 
विज्ञापन


परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
वहां वह कैलिफोर्निया में काम करता था। विदेश में परिवार का सहारा बने परमजीत सिंह की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, परमजीत की मौत की खबर भुलत्थ पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों, परिचितों और इलाके के लोगों की ओर से परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें