फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: फंदे पर झूली तीन बेटियों की मां, जेल में बंद है पति; छोटी बच्ची के रोने से खुली परिवार की नींद

Tue, 28 Apr 2026 02:56 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

कुलविंदर कौर अपनी बेटियों के साथ घर के अलग हिस्से में रह रही थीं। उसका पति बलविंदर सिंह इस समय एक मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के बिलगा थाना क्षेत्र के गांव बुर्जहसन में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 32 वर्षीय कुलविंदर कौर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका तीन बेटियों की मां थीं और उसका पति बलविंदर सिंह इस समय एक मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


घटना के समय कुलविंदर कौर अपनी बेटियों के साथ घर के अलग हिस्से में रह रही थीं। परिवार के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे घर के आंगन में सोते समय अचानक छोटी बच्ची के रोने की आवाज आई। जब परिवार वालों ने कुलविंदर कौर को आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो तलाश शुरू की गई। एक कमरे का दरवाजा हल्का खुला मिला और अंदर लाइट बंद थी। जैसे ही दरवाजा खोलकर लाइट जलाई गई, कुलविंदर कौर को कमरे की रेलिंग से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका पाया गया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

मृतका के ससुर गुरजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में पारिवारिक व व्यक्तिगत कारणों की ओर इशारा करते हुए कुछ आरोप लगाए हैं, जिनकी सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें