फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत का माहाैल: आसमान से बरस रहे हैं मिसाइल के टुकड़े.. परिवारों को तो बचाना है, अब पलायन ही रास्ता

Mon, 12 May 2025 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान की ओर से मिसाइल दागी गई, जो सीमावर्ती गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला में आकर रिहायशी  इलाके के पास खेतों में गिरी और बहुत जबरदस्त धमाका हुआ जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन
लोगों का पलायन शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार को फिरोजपुर में ड्रोन से 25 धमाके हुए थे। खाईफेमिकी में ड्रोन हमले से एक घर पूरी तरह तबाह हो गया। इसके बाद लोगों में दहशत बढ़ने लगी है।  

लोगों का पलायन शुरू

फिरोजपुर और उसके आसपास शुक्रवार रात व शनिवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन व मिसाइल हमले होने से लोगों में काफी सहम का माहौल है। ममदोट के गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला में मिसाइल गिरने के बाद लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


हुसैनी वाला बॉर्डर की तरफ बसे गांव के ग्रामीण अपना सामान और बच्चों को लेकर सुरक्षित जगहों पर जाना शुरू गए हैं। कल हुसैनीवाला बॉर्डर के ऊपर से ही कई ड्रोन गुजरे जिन्हें देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जब इन ड्रोनों को वायु सेवा नष्ट कर रही थी तो उसके टुकड़े जमीन पर आकर गिर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका, पुलिस जांच में जुटी; रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन


सीमावर्ती गांव चूहड़ी वाला निवासी संतोष सिंह व मलकीत सिंह ने बताया कि कल की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत ज्यादा बढ़ गई है। लोगों ने सुबह से ही अपना कीमती सामान पैक करना शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर ट्रालियों पर लादकर उसे अपने रिश्तेदारों व सुरक्षित जगहों पर जाने की तैयारी कर ली है। 

शुक्रवार रात 1:30 बजे पाकिस्तान की ओर से मिसाइल दागी गई, जो सीमावर्ती गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला में आकर रिहायशी  इलाके के पास खेतों में गिरी और बहुत जबरदस्त धमाका हुआ जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जब लोगों ने बाहर निकाल कर देखा तो वहां पर मिसाइल के टुकड़े पड़े हुए थे। इसकी सूचना पुलिस और सेना के अधिकारियों को दी गई। 
विज्ञापन




पुलिस, जिला प्रशासन और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मिसाइल के टुकड़ों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले और मिसाइल हमले होने के बाद से फिरोजपुर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है और लोग बहुत से लोग सुरक्षित जगह जैसे दिल्ली, मुंबई चंडीगढ़ अपने रिश्तेदारों के पास जाने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें