फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के हौसले बुलंद: गैस एजेंसी से 54 सिलिंडर लेकर हुए फरार, बेहोशी का स्प्रे डाल कर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 29 Oct 2026 04:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

चोरी हुई गाड़ी में करीब 54 गैस सिलिंडर लदे हुए थे। वारदात बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना फोकल प्वाइंट और ईश्वर नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना महानगर के फोकल प्वाइंट स्थित गोबिंदगढ़ इलाके में चोरों ने एक गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया। तीन नकाबपोश चोरों ने गोदाम की देखरेख करने वाले कर्मचारी के कमरे की खिड़की से कथित तौर पर नशीला पदार्थ स्प्रे कर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को बेसुध कर दिया। इसके बाद आरोपी परिसर में खड़ी सिलेंडरों से लदी छोटा हाथी गाड़ी और दो बाइक लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


चोरी हुई गाड़ी में करीब 54 गैस सिलिंडर लदे हुए थे। वारदात बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना फोकल प्वाइंट और ईश्वर नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 कमरे में सो रहे कर्मचारी और परिजनों को किया बेसुध
गोबिंदगढ़ स्थित अरुण गैस एजेंसी के संचालक अरुण गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गोदाम की देखरेख की जिम्मेदारी कर्मचारी धर्मेंद्र के पास है। धर्मेंद्र परिसर में बने कमरे में अपनी बहन आरती और अन्य परिजनों के साथ रहता है। बुधवार देर रात करीब सवा तीन बजे नकाबपोश दीवार फांदकर गोदाम परिसर में दाखिल हुए। आरोप है कि उन्होंने धर्मेंद्र के कमरे की खिड़की से नशीला पदार्थ स्प्रे किया, जिसकी चपेट में आने से कमरे में मौजूद लोग बेसुध हो गए। इसके बाद आरोपियों ने परिसर में खड़ी छोटा हाथी गाड़ी को स्टार्ट किया और वहां खड़ी दो बाइक भी लेकर फरार हो गए। चोरी हुई गाड़ी में 54 गैस सिलेंडर लदे थे, जिनमें कई सिलेंडर भरे हुए बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

सुबह होश आया तो गायब मिले वाहन 
सुबह जब धर्मेंद्र और उसके परिजनों की हालत में सुधार हुआ, तो धर्मेंद्र ने बाहर आकर देखा। परिसर से छोटा हाथी गाड़ी और दोनों बाइक गायब थीं। इसके बाद उसने तुरंत एजेंसी संचालक अरुण गुप्ता को घटना की जानकारी दी। अरुण गुप्ता मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में तीन संदिग्ध वारदात को अंजाम देते और चोरी के वाहनों के साथ जाते दिखाई देने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पीसीआर दस्ता और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास की दुकानों तथा चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

कारोबारी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
घटना के बाद एजेंसी संचालक अरुण गुप्ता ने शहर की कानून-व्यवस्था पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि व्यावसायिक परिसरों में काम करने वाले कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो कारोबारियों के लिए अपना कामकाज चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, मामले की जांच कर रहे ईश्वर नगर पुलिस चौकी के प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी हुए वाहनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें