फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: नाबालिग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, किराना स्टोर मालिक को फोन पर दी धमकी; पुलिस ने दबोचा

Thu, 27 Aug 2026 05:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

पुलिस ने तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर नाबालिग को पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पैसों के लालच में रंगदारी की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस कर्मचारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में जिला पुलिस ने नशा तस्करी और रंगदारी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अहम सफलताएं हासिल की हैं। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है जबकि साजिश में शामिल उसके दो साथियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि गांव औलख निवासी रमनदीप सिंह, जो अपने पिता और भाई के साथ किराना स्टोर व दूध की डेयरी चलाता है को 16 अगस्त की रात इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर नाबालिग को पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पैसों के लालच में रंगदारी की साजिश रची गई थी। दूसरी कार्रवाई में 522 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार तरनतारन के गांव राजोके निवासी मोहनीबीर सिंह से रिमांड के दौरान 9 एमएम पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। 
विज्ञापन


आरोपी को 24 अगस्त को एनएच-54 पर गांव क्लेर के पास से पकड़ा गया था। उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक बरामद हुई थी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों के नेटवर्क और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें