फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मंत्री सौंद ने खन्ना के ब्लॉक समिति और जिला परिषद उम्मीदवार किए घोषित, जीत का दावा, इन्हें मिली टिकट

Thu, 04 Dec 2025 10:46 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

जिला परिषद ओर ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने अपने विधानसभा हलका खन्ना के 2 जिला परिषद उम्मीदवारों के साथ साथ सभी 16 ब्लॉक समिति उम्मीदवारों की घोषणा की।
विज्ञापन
खन्ना में जिला परिषद और ब्लॉक सीमित चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करते मंत्री सौंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला परिषद ओर ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने अपने विधानसभा हलका खन्ना के 2 जिला परिषद उम्मीदवारों के साथ साथ सभी 16 ब्लॉक समिति उम्मीदवारों की घोषणा की। इस मौके मंत्री सौंद ने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे जिला परिषद ओर ब्लॉक समिति चुनावों में पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) भारी बढ़त हासिल करेगी। मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान के नेतृत्व वाली आप की सरकार जनता की अपनी सरकार है। विशेषकर जरूरतमंद, गरीब ओर मध्यवर्ग परिवारों के लिए इस सरकार ने जो काम मात्र साढ़े तीन साल में किए हैं इससे पहले किसी सरकार ने नहीं किए। 

विज्ञापन


मंत्री सौंद की ओर से हलका खन्ना की दो जिला परिषदों के लिए गुरदीप सिंह नीटू मांगट को ललहेड़ी (जनरल) तथा मास्टर अवतार सिंह को बीजा (आरक्षित) के लिए नामित किया। इसी प्रकार हलका खन्ना की सभी 16 ब्लॉक समिति के लिए ललहेड़ी से सुखविंदर सिंह ललहेडी (एससी), खटरा से राम रतन सिंह अलौड़ (एससी), इकोलाहा से कुलदीप सिंह इकोलाहा (एससी), घुंगराली से मनदीप सिंह घुंगराली (एससी), इसडू से किरणजीत कौर इसडू (एससी महिला), तुरमरी से अमृत कौर तुरमरी (एससी महिला), नसराली से राजवीर कौर नसराली ((एससी महिला), गोह से राजप्रीत कौर गोह (महिला), अलीपुर से अमरजीत कौर अलीपुर (महिला), जटाणा से गीत इंदर कौर जटाणा (महिला), कोड़ी से शरनजीत कौर कौडी (महिला), कोट सेखों से परमजीत कौर कोट सेखों (महिला), साहिबपुरा से लखवीर सिंह साहिबपुरा (जनरल), लिबडा से अवतार सिंह लिबड़ा (जनरल), भुमद्दी से जगदेव सिंह भुमद्दी (जनरल) ओर ब्लॉक समिति राजेवाल से परगट सिंह राजेवाल (जनरल) को उम्मीदवार घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें