मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षक प्रत्येक बच्चे का रिपोर्ट कार्ड साझा करेंगे। बैंस के अनुसार, बच्चों की प्रगति के लिए व्यक्तिगत सीखने की योजनाएं भी तैयार की जाएंगी।
पंजाब के 23 जिलों के करीब 19200 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलनी (पीटीएम) होगी। इसमें करीब 25 लाख अभिभावकों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि ‘हर दिन, एक कदम आगे’ थीम पर होने वाली पीटीएम में शिक्षक बच्चों की प्रगति, कमजोर क्षेत्रों और जरूरत के अनुसार सहायता पर अभिभावकों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षक प्रत्येक बच्चे का रिपोर्ट कार्ड साझा करेंगे। बैंस के अनुसार, बच्चों की प्रगति के लिए व्यक्तिगत सीखने की योजनाएं भी तैयार की जाएंगी। अलग अलग जिलों में हो रही मेगा पीटीएम में कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे और अभिभावकों से फीडबैक लेंगे।