फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांटों को चालू करने का मामला: हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, दो अफसरों को नोटिस जारी

Sat, 04 Jul 2026 08:05 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

ऑक्सीजन प्लांट फगवाड़ा और होशियारपुर सहित कई सरकारी अस्पतालों में निष्क्रिय हैं। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि इससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। 
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कोविड-19 के दौरान लगाए गए पीएसए ऑक्सीजन प्लांटों को चालू करने के मामले में नाराजगी जताई है। कोर्ट ने आदेशों की अनदेखी को गंभीरता से लिया है। इस मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के निदेशक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को नोटिस मिला है। यह नोटिस पीपुल वेलफेयर सोसायटी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर जारी हुआ। एडवोकेट कंवर पाहुल सिंह ने यह याचिका दाखिल की थी। मूल जनहित याचिका में कहा गया था कि कोविड महामारी के दौरान करोड़ों रुपये के पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं।

ये प्लांट फगवाड़ा और होशियारपुर सहित कई सरकारी अस्पतालों में निष्क्रिय हैं। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि इससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। भविष्य में आपात स्थिति में मरीजों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। हाईकोर्ट ने 13 मई 2026 को जनहित याचिका का निपटारा किया था। अदालत ने याचिकाकर्ता को नया मांगपत्र देने का निर्देश दिया था। संबंधित अधिकारियों को 15 दिन में विस्तृत आदेश पारित करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश की अवहेलना 
याचिकाकर्ता ने 18 मई को हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप प्रतिनिधित्व भेजा था। यह 19 मई को संबंधित कार्यालयों में पहुंच गया था। तय अवधि समाप्त होने के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। न ही याचिकाकर्ता को कोई स्पीकिंग ऑर्डर भेजा गया। याची ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने न्यायालय के स्पष्ट आदेश की जानबूझकर अवहेलना की है।

अवमानना याचिका की मांगें 
अवमानना याचिका में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। न्याय प्रशासन में देरी के लिए उन पर 50-50 हजार रुपये का दंड लगाने की भी मांग है। यह राशि किसी बाल कल्याण संस्था को देने का निर्देश मांगा गया है। याचिका में कहा गया कि सरकारी अधिकारी अक्सर अवमानना कार्रवाई शुरू होने पर ही आदेश मानते हैं। इससे अदालतों पर अनावश्यक बोझ बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें