फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए का एक्शन: पुलिस थानों पर हुए ग्रेनेड हमलों के मास्टरमाइंड लाए जाएंगे भारत, हिट लिस्ट में शामिल ये नाम

Fri, 31 Jan 2025 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में साल 2024 के अंत में कई थानों पर हैंड ग्रेनेड से धमाके किए गए थे। हालांकि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इन हमलों के बाद चाैकन्नी हो गई। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बीते नवंबर-दिसंबर में पुलिस थानों पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा कदम उठाया है। एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थानों पर हुए हैंड ग्रेनेड हमलों के मास्टरमाइंड भारत लाए जाएंगे।
विज्ञापन


एनआईए ने विदेश मंत्रालय के जरिये ग्रीस और यूके बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के इन हैंडलर को भारत डिपोर्ट करने के लिए इनपुट शेयर किए हैं। विदेश में बैठकर किस प्रकार भारत (पंजाब) में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, इसको लेकर एनआईए ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस से ग्रेनेड हमले में पीलीभीत एनकाउंटर के जॉइंट ऑपरेशन से लेकर पंजाब पुलिस की अब तक की पैरवी के आधार पर तैयार की पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ साझा कर आरोपियों को भारत लाने की ओर कदम उठाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

23 दिसंबर को पीलीभीत में मारे गए केजेडएफ के तीन गुर्गे

बीते 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जॉइंट ऑपरेशन के दौरान खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन गुर्गों को एनकाउंटर में ढेर किया गया था। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि ग्रीस बैठे केजेडएफ के हैंडलर जसविंदर सिंह मन्नू और यूके में ब्रिटिश आर्मी में केजेडएफ का हैंडलर जगजीत सिंह जोकि फतेह सिंह बग्गी के रूप में नाम बदलकर सेवाएं दे रहा है, इन दोनाें को भारत डिपोर्ट कराने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनकाउंटर में पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने जिन तीन आतंकियों को ढेर किया था, उसमें पंजाब के थाना पुलिस क्षेत्र कलानौर के रहने वाले वरिंदर सिंह उर्फ रवि, गुरविंदर सिंह और जश्नप्रीत सिंह शामिल थे। पीलीभीत में हुए जॉइंट ऑपरेशन में भी यूपी और पंजाब पुलिस की तहकीकात में फतेह सिंह बग्गी का नाम सामने आया था।

तरनतारन का रहने वाला है फतेह सिंह बग्गी

पंजाब पुलिस के अधिकारियों की पीलीभीत एनकाउंटर के मामले में अबतक की जांच रिपोर्ट की बात करें तो ब्रिटिश आर्मी में तैनात फतेह सिंह बग्गी तरनतारन का रहने वाला है। फतेह सिंह बग्गी 10 साल पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के लिए यूके चला गया था। उसके पिता जोगिंदर सिंह और दादा भारतीय सेना में थे। आरोपी बग्गी का भाई गुरजीत सिंह भारतीय सेना में है और इस समय राजस्थान में ड्यूटी पर तैनात है। पुलिस रिपोर्ट की माने तो वह ब्रिटिश आर्मी में भर्ती हो गया और वो अफगानिस्तान में बीते दिनों हुए वॉर मूवमेंट में भी शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें