फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur Encounter: आरएसएस कार्यकर्ता नवीन की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस से मुठभेड़, लगी गोली

Thu, 20 Nov 2025 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस ने जतन काली का पीछा किया तो उसने पुलिस पर गोलियां दाग दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और फायरिंग के दौरान जतन काली गोली लगने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
फिरोजपुर में एनकाउंटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में आरएसएस कार्यकर्ता नवीन की हत्या का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरएफके रोड स्थित गांव सोढ़े वाला की तरफ आरएसएस कार्यकर्ता  नवीन अरोड़ा की हत्या का मास्टरमाइंड जतन काली छिपा हुआ है और वहां पर घूम रहा है। 
विज्ञापन




जब वह पुलिस नाके के पास से बाइक लेकर तेज रफ्तार में गुजरा तो उसे रोकने का इशारा किया गया। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर गोलियां दाग दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और फायरिंग के दौरान जतन काली गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसके पास से 32 बोर का पिस्तौल भी पकड़ा है। एसएसपी ने बताया कि अभी तक नवीन की हत्या करने वाले तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं जबकि दो फरार है। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि नवीन अरोड़ा की हत्या करवाने वाले मास्टरमाइंड जतन काली को काबू कर लिया है। जतन काली को जब पुलिस पकड़ने के लिए पीछा कर रही थी तो जतन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जो पुलिस की वाहन के शीशे की खिड़की पर गोलियां लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने पर जतन गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक के साथ सड़क पर गिरा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

एसएसपी ने कहा कि जतन को जिस व्यक्ति ने नवीन की हत्या करने के लिए संपर्क किया था, उसकी भी पहचान हो गई है। जल्द ही उसे काबू किया जाएगा। जतन का अस्पताल में इलाज चल रहा है उसके ठीक होने के बाद पूछताछ की जाएगी। तभी पता चलेगा कि नवीन की हत्या करने का क्या कारण था। अभी दो आरोपी फरार हैं तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। जल्दी दोनों आरोपी भी काबू कर लिए जाएंगे। जतन को नवीन की हत्या करने के लिए रुपये दिए गए थे। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें