फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक बॉर्डर पर बसा जिला: जहां पैदा हुए कई गैंगस्टर्स, लॉरेंस भी यहीं से निकला, अब सलमान के लिए बन गया खौफ

Wed, 30 Oct 2024 02:50 PM IST
अंकेश ठाकुर अनिल कुमार, फिरोजपुर

सार

भारत-पाक बॉर्डर पर बसा जिला फिरोजपुर की एक अलग पहचान बन चुकी है। फिरोजपुर दोनों देशों की सीमा से सटा है और जिले में ऐसे कई गैंगस्टर पैदा हुए हैं, जिनका अपराध की दुनिया में काफी नाम हो चुका है। इनमें से एक लॉरेंस बिश्नोई भी है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब का फिरोजपुर एक ऐसा जिला है जो पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है। वहीं फिरोजपुर की एक और अलग पहचान भी है। आपरधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले कई गैंगस्टर फिरोजपुर में पैदा हुए और यहीं पले-बड़े हैं। सबसे पहले अगर किसी का नाम आता है तो वह लॉरेंस बिश्नोई है। लॉरेंस बिश्नोई का नाम बीते दिनों महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड सामने आया था। लॉरेंस गुजरात की जेल में बंद है। लॉरेंस बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए भी खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन


वहीं फिरोजपुर जिले से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले गैगस्टरों में रमन जज, उसका भाई गगन जज, जयपाल भुल्लर, जसविंदर सिंह रॉकी, अमन देयोड़ा, शेरा खुबन, चंदू, गुरप्रीत सिंह सेखों, अनमोल बिश्नोई और आशीष चोपड़ा का नाम भी आता है। 



लॉरेंस बिश्नोई समेत ये सभी नामी गैंगस्टरों की पैदाइश फिरोजपुर ही है। यही नहीं कई गैंगस्टरों के पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत थे। इनमें से कई ऐसे गैंगस्टर भी हैं, जिनके बारे
विज्ञापन

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं है। बड़े और नामी गैंगस्टर फिरौती, वसूली, रंगदारी और मर्डर करवाने में भी इन्हीं अपराधियों की मदद लेते हैं। 

खुफिया सूत्रों के अनुसार पंजाब का फिरोजपुर एक ऐसा जिला है जहां पर सबसे ज्यादा गैंगस्टरों का दबदबा है। इन दिनों देश-विदेश में लॉरेंस बिश्नोई के नाम की चर्चा हो रही है। लारेंस फिरोजपुर जिले के गांव दुतारावाला का रहने वाला है। गांव में लॉरेंस की काफी संपत्ति है। घर भी किले जैसा है। यहां पर सुरक्षा एजेंसियों का आना-जाना लगा रहता है। 

रमन जज व गगन जज पर सोना चोरी का आरोप

गैंगस्टर रमन जज व गगन जज दोनों फिरोजपुर शहर से तालुक रखते हैं। इनमें एक भाई जेल में बंद हैं और दूसरा कनाडा में छिपकर बैठा है। सूत्रों का दावा है कि उसे आतंकी घोषित किया जा चुका है। लुधियाना में 40 किलो सोना चोरी करने का आरोप इन दोनों भाइयों के अलावा गैंगस्टर जयपाल भुल्लर पर भी है। 
 

जसविंदर सिंह रॉकी की हो चुकी है हत्या

गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी फिरोजपुर के फाजिल्का का रहने वाला था। उसकी फिरोजपुर के गैंगस्टर जयपाल भुल्लर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गैंगस्टर अमन देयोड़ा वासी मलवाल रोड फिरोजपुर शहर की कुछ साल पहले शादी के दो दिन बाद गैंगस्टर शेरा खुबन वासी फिरोजपुर ने छावनी की एक गिफ्ट शॉप पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा गैंगस्टर चंदू वासी बस्ती टैंका वाली, फिरोजपुर अभी जेल में बंद हैं। जब उसकी किसी अदालत में पेशी होती है तो उसे कड़ी सुरक्षा में पेश किया जाता है। 
 

गुरप्रीत सिंह सेखों पर हत्या के मामले दर्ज 

वहीं फिरोजपुर के गांव मुदकी निवासी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों पर हत्या के मामले दर्ज हैं। पंचायत चुनाव से लगभग 20 दिन पहले वह जमानत पर आया था और नामांकन पत्र भरने के दौरान गोलियां दागीं थी। उसके खिलाफ थाना घल्लखुर्द में मामला भी दर्ज है।
 
विज्ञापन

पुलिस को इनकी भी तलाश

इसी तरह अनमोल बिश्नोई वासी दुतारावाली और आशीष चोपड़ा वासी फिरोजपुर शहर हैं। इनकी पुलिस को तलाश है। गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का कोलकाता में एनकाउंटर हो चुका है। भुल्लर के पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे। इसी तरह गैंगस्टर अमन देयोड़ा का पिता भी पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत थे। ये सभी फिरोजपुर सीमांत जिले में रहने के चलते इनके तस्करों से संबंध बन गए और पाकिस्तान से आने वाले आधुनिक हथियार इनके पास पहुंचने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें