फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सुखना वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के 3 किमी दायरे में इको सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करेगी सरकार

Wed, 04 Dec 2024 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और खरड़ हल्के से विधायक अनमोल गगन मान की अध्यक्षता में बुधवार को पंजाब भवन में नयागांव, कांसल और नाडा क्षेत्र के रहने वाले लोग पब्लिक हियरिंग में पहुंचे। 
 
विज्ञापन
बैठक में पहुंचे मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखना वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के 3 किलोमीटर के दायरे में पंजाब के हिस्से में इको सेंसेटिव जोन घोषित किए जाने के प्रस्ताव पर मान सरकार ने फिलहाल पुनर्विचार करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने कहा कि इस संदर्भ में पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश के अन्य 13 वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी की तर्ज पर सुखना की वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के 100 मीटर के दायरे में ही इको सेंसेटिव जोन बनाए जाने के मुद्दे पर अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। 

कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और खरड़ हल्के से विधायक अनमोल गगन मान की अध्यक्षता में बुधवार को पंजाब भवन में नयागांव, कांसल और नाडा क्षेत्र के रहने वाले लोग पब्लिक हियरिंग में पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान मंत्रियों की अध्यक्षता में हुई बैठक में नयागांव और कांसल के लोगों ने सुखना वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के 3 किलोमीटर के दायरे में इको सेंसेटिव जोन बनाए जाने के प्रस्ताव को खारिज किए जाने को लेकर अपना पक्ष रखा। 

इस दौरान पंजाब भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के सामने यह मुद्दा रखा कि सुखना की वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी की जमीन चंडीगढ़ प्रशासन को सॉइल कंजर्वेशन के लिए दी गई थी लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने इस पर फॉरेस्ट एरिया का नोटिफिकेशन कर इसे वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी घोषित कर करीब 2300 एकड़ जमीन पर जो कि पंजाब की है उसे पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। विनीत जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखा जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने सुखना के इर्द-गिर्द 100 मीटर के दायरे में इको सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें