फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मान सरकार ने बढ़ाया सरपंचों का मानदेय, सीएम ने किया एलान; अब मिलेगी इतनी सैलरी

Wed, 24 Jun 2026 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब में सरपंचों का मानदेय बढ़ाने का सीएम भगवंत मान ने एलान किया है। 15 अगस्त से सरपंचों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलने लगेगा। बठिंडा में मुख्यमंत्री ने ये एलान किया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पंंजाब में बढ़ा सरपंचों का मानदेय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के बठिंडा में बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी सरपंचों को अब हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। यह व्यवस्था 15 अगस्त 2026 से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की पहली और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है तथा गांवों के विकास में सरपंचों की भूमिका बेहद अहम होती है।

विज्ञापन

 



गांव के विकास से होगा पंजाब का विकास 
सीएम मान ने कहा कि सरपंच अपने गांवों की बेहतरी के लिए दिन-रात काम करते हैं। वे ग्रामीण समस्याओं के समाधान से लेकर विकास कार्यों की निगरानी तक अनेक जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य गांवों को मजबूत बनाना है, क्योंकि गांवों की तरक्की से ही पूरे पंजाब का विकास संभव है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार लोगों के हित में लगातार फैसले ले रही है और आगे भी जनकल्याण के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 



अरविंद केजरीवाल ने जताई खुशी 
इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल ने भी खुशी जताई और पंजाब के सभी सरपंचों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो केवल आम आदमी पार्टी की सरकार ही ले सकती है। केजरीवाल ने दावा किया कि देश में पहली बार किसी राज्य सरकार ने सरपंचों को इतनी राशि का नियमित मासिक मानदेय देने का फैसला किया है।

 

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार की यह पहल पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई गति देगी। इस घोषणा का राज्यभर के सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है तथा इसे गांवों के विकास को प्रोत्साहन देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें