फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab AAP: मनीष सिसोदिया बने पंजाब आम आदमी पार्टी के नए इंचार्ज, सतेंद्र जैन सह प्रभारी नियुक्त

Fri, 21 Mar 2025 09:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सतेंद्र जैन सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में बड़ा फेरबदल करते हुए दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। दिल्ली में आप के विधायक जरनैल सिंह को इस पद से हटा दिया गया है। इसके साथ सत्येंद्र जैन को सह-प्रभारी बनाया गया है। यह बदलाव पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दौरे के बाद किया गया है।

बदलाव का सबसे बड़ा कारण जरनैल सिंह दिल्ली में व्यस्त थे और राघव चड्ढा की राज्यसभा में जिम्मेदारी बढ़ गई थी। दिल्ली में हार के बाद 'आप' का पूरा ध्यान अब पंजाब पर है। सिसोदिया पहले से ही पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्हें दिल्ली की शिक्षा योजनाओं को पंजाब में लागू करने का अनुभव है। दिल्ली में अपने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान जो योजनाएं उन्होंने राजधानी में लागू की थीं, उन योजनाओं को पंजाब में लागू करने के लिए भी काम किया। राज्य में स्कूल ऑफ एमिनेंस, मेरिटोरियस स्कूल, प्रिंसिपलों व शिक्षकों का विदेशों में प्रशिक्षण समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें उनका अहम रोल रहा है। दिल्ली के बाद ही आप ने पंजाब में अपनी सरकार बनाई थी, जिसमें दिल्ली के मंत्रियों का भी विशेष योगदान रहा था। उस दौरान सिसोदिया व सत्येंद्र जैन भी सक्रिय रहे थे। यह भी एक बड़ा कारण है कि इन नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है।

आगामी चुनौतियां

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इसके अलावा 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। 'आप' पंजाब में किसी भी तरह जीत दर्ज करना चाहती है, इसलिए संगठन में बदलाव किए जा रहे हैं। दिल्ली चुनाव के बाद सिसोदिया के पंजाब में दौरे को लेकर विपक्ष ने जमकर सवाल भी उठाए थे, बावजूद इसके पार्टी की तरफ से उनको बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें